फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह घर जले, 14 बकरी जिंदा जली       

Tue, 13 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     निघासन।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव गोतेबाजन पुरवा में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग में 14 बकरी जिंदा जलकर मर गईं। आरोप है कि रात में ग्रामीण फोन मिलाते रहे, लेकिन दमकल विभाग के मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा।   
विज्ञापन

गांव गोतेबाज पुरवा निवासी नरेश ने बताया कि वह अपने परिवार समेत सोमवार रात घर में सोए थे। रात करीब बारह बजे अचानक घर में आग लग र्गई, जिससे नरेश, सुनीता, दिनेश, शराफत, राममूर्ति के घर जलकर राख हो गए। इस आग में सुनीता के 16 हजार, रमेश के 10 हजार, नरेश के छह हजार की नकदी संग कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत करीब दो लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया। आग में नेरश और सुनीता की 14 बकरी जलकर मर गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर आग ने पड़ोस में बने रारी बानों के घर का घर जलने लगा। किसी तरह से ग्रामीणों ने घर को जलने से बचा लिया। इस दौरान उनके घर में रखे तीस हजार रुपये भी लापता हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें