फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ चिड़ियाघर में उग्र हो रहा दुधवा का तेंदुआ

Thu, 02 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखनऊ चिड़ियाघर में कैद दुधवा का तेंदुआ। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन बेलरायां रेंज के सिधौना गांव में सात वर्षीय बच्ची सिमरन को मारने वाले तेंदुआ लखनऊ चिड़ियाघर की सलाखों में कैद है। इस बीच वह बेचैनी महसूस कर उग्र हो रहा है। हालांकि, वह मांस खा रहा है और पानी भी पी रहा है।
विज्ञापन

नवाब वाजिद अली प्राणी उद्यान लखनऊ के निदेशक संजय बिश्वाल ने बताया कि पांच दिन पहले खीरी से यहां लाए गए तेंदुए को जू में रखकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। भोजन के रूप में परोसे जा रहे मांस को भी वह बड़े चाव से खा रहा है। दो दिन तक बेचैन दिखने वाला तेंदुआ अब सामान्य तरीके से जीवन बिता रहा है। सलाखों के पीछे उसके गुर्राने की आवाज सुनकर बच्चे और उनके अभिवावक रोमांचित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें