फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टेंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग में जलता टेंट का समान। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। कस्बे में एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई। इससे गोदाम में रखी कुर्सियां, मेज, रजाई-गद्दा सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव दुर्गापुर निवासी शंकरलाल ने बताया कि कस्बे में उनकी उमा टेंट हाउस के नाम से दुकान है। पास ही सिंगारपुर मार्ग पर गोदाम है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। धुआं निकलते देख आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
दुकानदार शंकर लाल और अल्ताफ भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनका दावा है कि आग में करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें