फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपती

Tue, 13 Oct 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आग लगने से जला घर गृहस्थी- स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर के शंकरपुर गांव निवासी एक घर में सुबह नौ बजे चाय बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे गैस सिलिंडर फट गया और पूरे घर के साथ गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। घर में रह रहे बुजुर्ग दंपती ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राम जीवन (60) सुबह घर के बाहर बैठे थे, उनकी पत्नी कलावती घर के अंदर चाय बना रही थीं। इसी दौरान पति के लिए वह ब्रेड लेने के लिए अलमारी खोलने लगी। कलावती के मुताबिक जब वह फिर किचन की ओर गई तो देखा गैस सिलिंडर से पाइप लीक कर लपटें निकल रहीं थीं। वह घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। तभी गैस सिलिंडर फटा और आग पूरे घर में फैल गई। देखते देखते घर सहित पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो। गनीमत रही की बुजुर्ग दंपती की जान बच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया लेखपाल को मौके पर भेजा है, जल्द ही सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें