कस्बे की जिला सहकारी बैंक में बीती 15/16 की रात में चोरों ने बिल्डिंग की
छत से जाल उखाड़कर बैंक में घुसने का प्रयास किया था। इसकी पुलिस ने
रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
संसारपुर में सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक
शंभूशरण वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि चोरों ने छत का
जाल उखाड़ने के बाद बैंक में घुसने का प्रयास किया था। सबूत मिटाने के लिए
चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का स्विच बंद कर कैमरों को दूसरी तरफ घुमा दिया।
चोरों ने लॉकर रूम के तालाें को भी खोलने का प्रयास किया लेकिन वह लॉक
खोलने में सफल नहीं हो सके। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई थी किंतु
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।