फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनें अब 19 तक निरस्त, यात्री परेशान

Wed, 17 Dec 2014 04:20 PM IST
मैलानी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेल प्रशासन ने घने कोहरे का हवाला देते हुए तीन ट्रेनों का निरस्तीकरण अब 19 दिसंबर तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया 52239/52240 तिकुनियां-ऐशबाग-तिकुनियां का संचालन पहले मैलानी से तिकुनियां के बीच बंद था, अब इसका संचालन तिकुनियां से ऐशबाग के बीच पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 52224/52225 पीलीभीत-लखीमपुर-पीलीभीत ट्रेन मैलानी-लखीमपुर के बीच निरस्त रहेगी। 52243/52244 इज्जतनगर-ऐशबाग-इज्जतनगर ट्रेन मैलानी-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

यह व्यवस्था फिलहाल 19 दिसंबर तक के लिए की गई है। बता दें कि रेल प्रशासन ने पहले 11 से 13, फिर 14 से 16 और अब 19 दिसंबर तक इन ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ाई है। इन ट्रेनों का निरस्तीकरण निरंतर बढ़ाए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें