फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक पर घूस लेने की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्ति दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में जिला मिशन प्रबंधक कासिम अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद जांच टीम ने उन्हें दोषी पाया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में उपायुक्त स्वत: रोजगार जीतेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लाॅक फूलबेहड़ की ब्लॉक मिशन मैनेजर सीमा सिंह मौर्य व प्रवीत उमराव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें विकास भवन में स्थित जिला ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्ति दिलाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप तत्कालीन जिला मिशन प्रबंधक कासिम अली पर लगाया था।
आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामला अधिकारियों की नजर में आया तो दो सदस्यीय टीम गठित करके पूरे मामले की जांच कराई गई। गठित टीम में जिला विकास अधिकारी गजेंद्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद शामिल थे। टीम के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के बयान और अन्य विभागीय जांच के बाद मामला सही पाया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट एनआरएलएम के निदेशक को लखनऊ भेजी गई थी। इसी जांच के आधार पर निदेशक ने कासिम अली से संबंधित आउटसोर्सिंग फर्म की सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही आरोपी प्रबंधक कासिम अली के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें