फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवजात की मौत पर डॉक्टर समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के सलेमपुर कोन स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक, प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला नवजात की मौत से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव पंडौरा मजरा सधुवापुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब नौ-दस वर्ष पहले अपनी पुत्री पूजा सिंह की शादी की थी। काम के सिलसिले में दामाद पंजाब में रहते हैं। गर्भावस्था के दौरान पुत्री का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौकाही मल्लापुर में चल रहा था और सभी रिपोर्ट सामान्य थीं।
आरोप है कि 8 अक्तूबर, 2025 को संदीप मिश्रा निवासी डुंडकी कटेलापुरवा, थाना ईसानगर उनकी पुत्री को जांच के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल, सलेमपुर कोन लेकर गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे की धड़कन कम होने की बात कहकर तत्काल भर्ती करने के लिए कहा और 15 हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, प्रसव की निर्धारित तिथि 12 नवंबर, 2025 थी। इसके बावजूद समय से पहले ऑपरेशन कर दिया गया। एफआईआर में यह भी आरोप है कि ऑपरेशन करने वाली डॉ. स्वाति वाजपेई के पास कोई डिग्री नहीं है। ऑपरेशन के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई, जिसे अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के नाम पर करीब 70 हजार रुपये और खर्च हुए।
11 अक्तूबर, 2025 की शाम करीब 7:30 बजे नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी रही। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने धन उगाही के उद्देश्य से लापरवाही की।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी समेत अन्य अधिकारियों से भी न्याय न मिलने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संदीप मिश्रा, डॉ. स्वाती बाजपेई, गीतांजलि हॉस्पिटल के प्रबंधक और राजू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें