फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस को दी दिनदहाड़े लूट होने की सूचना, जांच में खुल गई युवक की पोल

Sat, 18 Apr 2026 05:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बाइक ले गए तो युवक ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पड़ताल में युवक की पोल खुल गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिनदहाड़े लूट की खबर पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने बाइक उठाई थी, जबकि सूचना देने वाले ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक धौरहरा में कार्यरत कुणाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से धौरहरा आ रहा था। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि धौरहरा-शारदा नगर मार्ग पर घुरघुट्टा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए हैं। उसने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को भी जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कुणाल ने गुमराह करने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से फाइनेंस कंपनी की रसीद, 3200 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लोगों से भी बात की।

पुलिस ने किया खुलासा
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोनकर ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। बाइक को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ले गए थे। सूचना देने वाले की जेब से रसीद और नकदी बरामद हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें