फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स काॅलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भरें फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उप्र स्पोर्ट्स काॅलेज सोसाइटी लखनऊ द्वारा संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स काॅलेज सैफई इटावा में सत्र- 25-26 के लिए कक्षा छह, सात, आठ व नौ में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज वेबसाइट SPORTSCOLLEGELKO.IN पर उपलब्ध कराए गए लिंक अथवा बेवसाइट https://khelsathi.in पर sports college admission पर क्लिक करके निर्धारित प्रारूप को भरकर व आवेदन शुल्क दो सौ रुपये जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आवेदन फार्म में यूडाइस पोर्टल द्वारा निर्गत अभ्यर्थी का पेन नंबर अनिवार्य रूप से भरा जाएगा। अभ्यर्थी बिना पेन नंबर के आवेदन नहीं कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु की गणना एक अप्रैल 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थी के शैक्षिक रिकॉर्ड का परीक्षण यूडाइस प्लस पोर्टल पर उसके पेन नंबर के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षावार आवेदन के लिए कक्षा छह में आयु वर्ग नौ से 12 वर्ष और जन्मतिथि एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2016 के बीच होनी चाहिए। इसी प्रकार कक्षा सात में आयु वर्ग 10 से 13 वर्ष और जन्मतिथि एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2015, कक्षा आठ के लिए आयु वर्ग 11 से 14 वर्ष और जन्मतिथि एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 व कक्षा नौ में आयु वर्ग 12 से 15 वर्ष और जन्मतिथि एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें