फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फाइलेरिया जांच अभियान आज से, 12 टीमें करेंगी रात्रि सर्वे

Wed, 18 Mar 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग बुधवार से विशेष जांच अभियान शुरू करेगा। इसके तहत जिले के बिजुआ, निघासन, मितौली ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के चयनित 30 स्थानों पर टीमें रात में घर-घर जाकर रक्त जांच करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 6 सदस्यीय तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनमें एक चिकित्सक, चार पैरामेडिकल स्टाफ और एक आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की पुष्टि के लिए रात्रि 10 बजे के बाद एनबीएस (नाइट ब्लड सर्वे) किया जाएगा, क्योंकि इसी समय परजीवी रक्त में सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन

अभियान के संचालन के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर व डॉ. राहुल ने दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में डॉ. अमितेश द्विवेदी, दावा लामा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें