फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन ब्लॉकों में आज से घर-घर पहुंचाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Wed, 18 Nov 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता साथ में डीएम अ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार से बेहजम, फूलबेहड़ और पसगवां ब्लॉक में घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान के लिए 756 टीमें गठित की गई हैं। इनके जरिये 8.71 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान सात दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल हैं। सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी घरों पर जाकर एक वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दवा खिलाएंगे। बुधवार, शनिवार और रविवार को छूटे हुए लोगों को दवा देने के लिए मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए 155 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में अभियान को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले की कुल आबादी 48,82,555 है। अभियान में 8,71,813 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। अभियान के दौरान छूटने वाले लोग गांव की आशा से दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन


दवा के बाद हो सकती है सामान्य परेशानी
फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। इसे हाथीपांव भी कहा जाता है। बीमारी में पैर या हाथ में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील और महिलाओं में स्तन में सूजन हो सकती है। जिले में लिम्फोडिमा के 3,324 और हाइड्रोसील के 1,106 मरीज चिह्नित किए गए हैं। लिम्फोडिमा के सभी मरीजों को एमएमडीपी किट दी जा चुकी हैं। वहीं, हाइड्रोसील के 1,051 ऑपरेशन हो चुके हैं। शेष 55 ऑपरेशन दिसंबर में कराए जाएंगे।
सीएमओ ने बताया कि दवा खाने के बाद शरीर में परजीवी मौजूद होने पर चक्कर, जी मिचलाना, उल्टी या हल्का बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर ये लक्षण एक से दो घंटे में ठीक हो जाते हैं। किसी भी समस्या से निपटने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें