मच्छर के काटने से फैलता है रोग
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। इस बीमारी में पैरों और हाथों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील तथा महिलाओं के स्तनों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिले में अब तक लिम्फोडीमा के 3324 और हाइड्रोसील के 1106 मरीज चिह्नित किए गए हैं। हाइड्रोसील के 1051 मरीजों का ऑपरेशन कराया गया है। शेष 55 मरीजों का ऑपरेशन दिसंबर में कराया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं, उन्हें दवा खाने के बाद चक्कर आने, जी मिचलाने, उल्टी या हल्का बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। सामान्य तौर पर एक से दो घंटे में स्थिति ठीक हो जाती है।