फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया अभियान : 10 दिन में 52 फीसदी लक्ष्य हासिल

Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। बांकेगंज ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। यहां 2,62,609 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से पहले 10 दिनों में करीब 52 प्रतिशत लोगों को दवा दी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए 277 टीमें लगाई गई हैं। इनके साथ 55 सुपरवाइजर और पांच रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात हैं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचकर दवा खिलाने के साथ लोगों को मच्छर जनित इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। संवाद
-
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया पर दिया प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी व अन्य संचारी रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ ऑफिस सभागार में सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप आयोजित की। पहले चरण में पलिया, मितौली और रमियाबेहड़ ब्लॉक में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की। सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी 15 ब्लॉकों के सीएचओ को चरणबद्ध रूप से सेंसिटाइज किया जाएगा। प्रशिक्षण में वेक्टर बॉर्न डिजीज पर विशेष फोकस रखते हुए मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम, पहचान और उपचार की जानकारी दी गई। प्रत्येक सीएचओ के पास मलेरिया जांच किट (आरडीटी) उपलब्ध रखना अनिवार्य बताया गया। प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग और पाथ-सीएचआरआई के संयुक्त सहयोग से हुआ। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद रावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें