फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरात निकलने के दौरान मारपीट-पथराव, एक घायल

Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बे के मुख्य बाजार में बारात निकलने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पर्दे से ढकी दुकान में चोरी का प्रयास किया। विरोध करने पर बरातियों और दुकानदार के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार रात मोहल्ला हानिया टोला से बाजार होते हुए एक बरात गुजर रही थी। बाजार में लईक की फड़ की दुकान पर उसका पुत्र अकील लेटा हुआ था। कुछ शरारती तत्वों ने फड़ की दुकान में चोरी की नीयत से पर्दे में हाथ डालकर सामान निकालना चाहा। दुकान में सो रहे अकील को सुगबुगाहट हुई तो उसने हाथ पर छड़ी मार दी। इस पर शरारती तत्वों ने दुकान में लगे पर्दे फाड़ दिए।
बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोग आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान शालू शाह ने बीचबचाव करना चाहा तो बराती पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे शालू, इश्तियाक, समीर अरमान और अकील के सिर में गंभीर चोटें आईं। शालू तो सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। पत्थरबाजी के दौरान लोगों ने पुलिस को कॉल की, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। अंत में 108 को फोन कर एंबुलेंस को बुलाया गया। काफी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खीरी थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित लईक की तहरीर पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायलों की मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें