फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर घुसे बाघ ने बछड़े को मार डाला

Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जटपुरा बीट के जंगल के बरौंछा नाले से निकलकर बाघ मंगलवार सुबह पांच बजे ढ़ाका गांव में पहुंच गया। यहां बाघ ने गांव निवासी नन्हके के घर के अंदर खूंटे से बंधे बछड़े पर हमला कर मार डाला। यह देख घरों में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। उनके शाेर-गुल मचाने पर वह बरौंछा नाला की झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम को मौके पर बछड़े का अधखाया शव मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीने से बाघ बरौंछा नाले में डेरा जमाए हुए है। बरौंछा नाला से निकलकर बाघ चहलकदमी करता हुआ ढ़ाका, कुकरा और हरदुआ गांव में आबादी तक पहुंच रहा है। बछड़े का शिकार करने के बाद बाघ ने ढ़ाका गांव के पास डेरा जमा लिया है। गांव के पास बाघ होने से ग्रामीण दहशत में है। वह खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से फसलों की रखवाली के साथ सिंचाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, वन विभाग की टीम निगरानी तक सीमित है।
विज्ञापन

रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि बछड़े के अधखाये शव को जमीन में दफना दिया गया है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें