उचौलिया। गांव नगरा में चकमार्ग जोतने की शिकायत करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एक पक्ष से बबलू ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी इरफान, सद्दाम, जीशान, इस्लाम, परवेज और सहवेज समेत सात लोग उसके घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
मारपीट में हरिशचंद्र के हाथ में चोट आई, जबकि फूलचंद्र का सिर फट गया और उसकी एक अंगुली भी टूट गई। बबलू, महेश कुमार, अमित और रविकाश भी घायल हुए।
दूसरे पक्ष से इरफान ने पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार अपराह्न चार बजे उसका भाई सद्दाम खेत पर गया था। इस दौरान महेश, हरिशचंद्र, बुद्धा, रविकाश और अमित सद्दाम को मारने पीटने लगे। वह लोग बचाने गये तो उनके साथ भी मारपीट की।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।