फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए दक्षिण खीरी वन प्रभाग के फील्ड कर्मचारी 

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साउथ डिवीजन कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कार्यरत आशु लिपिक पर फील्ड कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए साउथ डिवीजन कार्यालय पर धरना दिया। वन रक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक को भेजा है। 
ज्ञापन में वन रक्षक संघ ने कहा कि वन विभाग के फील्ड कर्मचारी जिले में विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।  
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात आशुलिपिक अनावश्यक रूप से फील्ड कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं और उनसे अनावश्यक रूप से धन की मांग करते हैं। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने संगठन में इसकी शिकायत की। संघ के पदाधिकारी आशुलिपिक से वार्ता करने गए तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए संबद्ध कराने की धमकी दी। ऐसी स्थिति में आशु लिपिक की मौजूदगी के दौरान दक्षिण खीरी वन प्रभाग के फील्ड कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन

धरना सभा में वन रक्षक संघ ने चेतावनी दी कि जब तक आशुलिपिक का तबादला नहीं किया जाता तब तक फील्ड कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। फील्ड कर्मचारियों की हड़ताल से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट एक दिन में पांच करोड़ पौधरोपण का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। वन रक्षक संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक को भी भेजा है। 
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद, मंत्री मुशीर अहमद,  उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, मंत्री रविकांत वर्मा समेत तमाम फील्ड कर्मचारी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें