फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित तीन और बच्चों की मौत

Wed, 21 Oct 2015 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप अब तक समाप्त नहीं हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन और बच्चों की मौत हो गई। जबकि बुखार से पीड़ित तीन और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पनवरा निवासी तुल्लाराम की पांच वर्षीय पुत्री पंक्षी, ग्राम पड़रिया निवासी अरमान के दो वर्षीय पुत्र समीर और ग्राम मुजफ्फरपुर निवासी श्रीकेशन के सात वर्षीय पुत्र अजय जिला अस्पताल में भर्ती थे बुधवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम गुलचौरा निवासी मेहताब के छह वर्षीय पुत्र जफर, ग्राम भदफर निवासी अभय मिश्रा के सात वर्षीय पुत्र हरीश मिश्रा और ग्राम मूड़ा निवासी संजय के 11 वर्षीय पुत्र अमर पाल को बुखार के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें