फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद मनोज

Wed, 21 Oct 2015 07:54 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दरोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए परिवार वालों की ओर से गांव हरदासपुर में किए जा रहे अनशनस्थल पर बुधवार को आठवें दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, एसपी अखिलेश चौरसिया समेत तमाम संगठनों के लोग पहुंचे। पुलिस स्मृति दिवस होने के कारण एसपी ने शहीद दरोगा की मां और पिता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मनोज मिश्रा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

‘शहीद के परिवार वालों के साथ इंसाफ करे यूपी सरकार’
खीरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धरनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि मनोज मिश्रा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और उनके परिवार को यह आभास होना चाहिए कि प्रदेश में अभी थोड़ी बहुत कानून व्यवस्था कायम है। उन्होंने प्रदेश में जंगलराज कायम होने और पुलिस जवानों की हत्या किए जाने पर गहरा दुख जताया। आज मनोज मिश्रा का  परिवार न्याय की आशा में क्रमिक अनशन पर बैठा है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को दरोगा के परिवार वालों को मुआवजा और भरण पोषण के लिए दो लोगों को नौकरी देना चाहिए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरदासपुर पहुंचकर सबसे पहले शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शहीद को श्रद्धांजलि देने धरनास्थल पर पहुंचे एसपी
खीरी। बुधवार को शहीद दिवस पर एसपी अखिलेश चौरसिया शहीद दरोगा के गांव हरदासपुर में चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे और दरोगा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिले और उनको ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दरोगा के पिता श्याममुरारी मिश्रा और माता शिवपति को शाल ओढ़ाकर सम्मानित  किया। एसपी ने कहा कि परिवार वालों के साथ सरकार और पुलिस विभाग है। उनकी मांगों का पत्र पहले ही शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

यहां भी शोक जताने पहुंचे जितिन
हरदासपुर के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद लखीमपुर स्थित आफीसर कॉलोनी में अखिलेश पैलवी की पत्नी के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए और इसके बाद नौरंगाबाद स्थित महीप सिंह चंदेल के आवास पर उनके बड़े भाई दिलीप सिंह चंदेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
जितिन के साथ ये भी रहे मौजूद
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, विनोद अवस्थी, इरफान किदवई, दीपक वाजपेयी, राजीव अग्निहोत्री, सुजीता कुमारी, संजय चौधरी, मीना मिश्रा, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, रामेन्द्र शुक्ला, नवीन पाण्डेय, आशुतोष पांडेय, डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, हामिद सलमानी, आशीष अवस्थी, सुशील, विशाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह भी पहुंचे हरदासपुर
जनसंघर्ष समिति के राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री एडवोकेट और मकरंद सिंह एडवोकेट भी हरदासपुर पहुंचे और परिवार वालों को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें