जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह है कि जहां ओपीडी में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित लोगों की भीड़ जुटती है वहीं भर्ती होने वाले मरीजों में भी कमी नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में बुखार से पीड़ित आठ बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार बच्चों को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम इलाइची पुरवा निवासी शेखर का आठ वर्षीय पुत्र रोचक, कोतवाली सदर के मोहल्ला वाल्मीकि नगर निवासी अशोक कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अभय, ग्राम भरतपुर निवासी बाबूराम का दो वर्षीय पुत्र अतुल, कस्बा और थाना निघासन निवासी प्रेमकुमार का आठ वर्षीय पुत्र अपूर्व, कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला जोशीटोला निवासी अनिरुद्ध कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रौनक, ग्राम दहेरला निवासी राजकमल का दस वर्षीय पुत्र ओम, थाना व कस्बा मितौली निवासी शैलेंद्र का दो वर्षीय पुत्र बसंत और ग्राम जरवाबगंज निवासी आशिक के छह वर्षीय पुत्र अरशद को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों के अलावा जिला अस्पताल में पहले के भर्ती आठ वर्षीय अरविंद, छह वर्षीय सार्थक चार वर्षीय प्रीति और और नौ वर्षीय रविंद्र को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।