फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण के लिए नामांकन आज से

Thu, 08 Oct 2015 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का नामांकन पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार से चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चौथे चरण में निघासन, पलिया और रमियाबेहड़ ब्लाकों में चुनाव होने हैं। इसके लिए नौ और दस अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। जिला पंचायत के लिए जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन दाखिल होंगे।
विज्ञापन

उधर तीसरे चरण के लिए छह और सात अक्तूबर को दाखिल हुए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट में सीडीओ नितीश कुमार के निर्देशन में और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच ब्लाक मुख्यालय पर आरओ और एआरओ ने की। नामांकन पत्रों की जांच का सिलसिला दिन भर जारी रहा। जांच के दौरान कितने नामांकन पत्र रद्द किए गए इसका खुलासा शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें