फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से एक और किशोरी की मौत

Fri, 04 Sep 2015 11:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेज बुखार के प्रकोप से मरने की वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मैगलगंज निवासी रजनीश शुक्ला की बेटी अंजली (14) को बुखार के कारण बृहस्पतिवार को बार्डर पर स्थित जिला हरदोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर उसकी मौत हो गई। जिले में तेज बुखार से अब तक सात मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मैगलगंज संवाद के अनुसार कस्बा स्थित फलाहारी बाबा मंदिर निवासी रजनीश शुक्ला की बेटी अंजली शुक्ला (14) कस्बा स्थित श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ की छात्रा है। 31 अगस्त को उसे तेज बुखार आया तो कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। निजी अस्पताल में भी हालत बिगड़ती गई तो बार्डर स्थित पड़ोसी जिला हरदोई के एक निजी अस्पताल में तीन सितंबर को भर्ती करा दिया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृत किशोरी के पिता रजनीश ने बताया कि डॉक्टरों ने उसके जापानी बुखार होने की आशंका जताई थी, लेकिन जांच नहीं हो सकी थी। किशोरी का पंचनामा भरवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. वीके साहू ने बताया कि जिले में जापानी बुखारी पहचानने के कोई इंतजाम नहीं हैं। वह बताते हैं कि इन रोगियों की पहचान के लिए इनका सीरम नमूना लखनऊ की लैब में भेजना पड़ता है।
विज्ञापन

अलीगंज में दहशत
गोला गोकर्णनाथ। पहली सितंबर को तहसील क्षेत्र के गांव अलीगंज में तेज बुखार से हुई ब्रह्मादीन निषाद के सात वर्षीय पुत्र विकास की तेज बुखार से हुई मौत के बाद कस्बावासी अभी दहशत में है। यहां के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था। घरवाले उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इनकी जा चुकी है जान
23 अगस्त : गोला के लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर में नजर अली का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफजल।
23 अगस्त : गोला के ही लाल्हापुर के मोहल्ला हफीजपुर के नाजिर अली की 10 वर्षीय पुत्री सोनी।
01 सितंबर : गोला के गांव अलीगंज में तेज बुखार से हुई ब्रह्मादीन निषाद के सात वर्षीय पुत्र विकास।
02 सितंबर : गोला के द्वारिकागंज निवासी सतीश कुमार के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र जितिन।
02/03  सितंबर : बांकेगंज निवासी अरुण कुमार की आठ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी।
02 सिंतबर : निघासन के गांव चूराटांडा निवासी बलराम की आठ वर्षीय पुत्री गंगा।
चार बच्चे कराए गए भर्ती
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में तेज बुखार और डायरिया से पीड़ित बच्चे रोजाना भर्ती हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक चार बच्चे और भर्ती कराए गए। इनमें ओयल निवासी रामअवतार का 12 वर्षीय पुत्र अंकित, फूलबेहड़ के गांव जहांनपुर निवासी राजेश का सात वर्षीय पुत्र रंजीत, शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी संतोष की आठ वर्षीय पुत्री रिमझिम और अरनीखाना निवासी अंकुल के दो वर्षीय पुत्र मयंक हैं। इनकी हालत गंभीर थी लेकिन इलाज के बाद सुधार बताया गया है। बुधवार को चिल्ड्रेंस वार्ड में करीब 40 मरीज भर्ती थे, इनमें से 26 तेज बुखार से, जबकि 14 डायरिया से पीड़ित मिले। वहीं बृहस्पतिवार को रेफर किए जाने के बाद मरीजों की संख्या 37 रह गई थी, जो शुक्रवार को बढ़कर फिर 41 हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें