फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला व बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में फीवर क्लीनिक शुरू

Tue, 15 Sep 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के विंग सी में फीवर क्लीनिक में मरीज देखतीं प्राचार्य डॉ.वाणी गुप्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लखीमपुर स्थित अस्पताल की विंग सी में गणेश चतुर्थी पर सोमवार को महिला व बच्चों के लिए फीवर क्लीनिक शुरू हुआ। यहां बुखार से पीड़ित महिलाओं और बच्चों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्लीनिक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की पहल पर शुरू हुआ। इससे पहले मरीजों को इलाज के लिए ओयल स्थित अस्पताल जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने से असुविधा होती थी और कई बार उपचार में देरी होती थी।
डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से शनिवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक क्लीनिक चलेगा। वह खुद एक दिन मरीजों को सेवाएं देंगी। अन्य दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं और नौ माह से अधिक उम्र के बच्चों का इलाज होगा। उद्घाटन के दौरान प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह, मेडिसिन विभाग के डॉ. कमलेन्द्र वर्मा, एच वन-एन वन नोडल डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. अरविन्द वर्मा और फार्मासिस्ट लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें