सिकंद्राबाद। एसडीओ कृषि निखिल देव तिवारी के नेतृत्व में टीम शनिवार को सिकंद्राबाद पहुंची तो कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके खिसक लिए। इस दौरान टीम ने खाद की कुछ दुकानों से नमूने लिए।
दोपहर में एसडीओ कृषि की टीम लखीमपुर रोड पर पहुंची। वहां उन्हें कुछ दुकानें बंद मिलीं। दुकान खुली मिलीं उनके कागजात चेक किए तो सही मिले। उनकी खाद के सैंपल भरे। एसडीओ ने बताया कि जो दुकानदार खाद की दुकान पर बिना नोटिस चस्पा कर बंद करके भाग निकले हैं, उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजकर नोटिस जारी की जाएगी।
क्योंकि फर्टिलाइजर के नमूने लेने के समय दुकान बंद करके भागना नियमों का उल्लंघन है। नोटिस के जवाब में उचित कारण न होने पर कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि जो टीम जांच करने गई है, उसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कार्रवाई के दौरान सिकंद्राबाद के खाद दुकानदारों में हलचल है। जो दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए, उनकी दुकानें टीम के लौटने के कई घंटे बाद खुलीं।