फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मतदान अधिकारी तैनाती प्रक्रिया शुरू

Mon, 28 Sep 2015 11:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं की चुनाव ड्यूटी के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है। जिसके मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए यथासंभव प्रत्येक मतदान दल में एक महिला मतदान अधिकारी भी तैनात होनी चाहिए। आयोग ने यह निर्देश जिला प्रशासन को भेज दिया है। सोमवार को मिले आयोग के इस निर्देश के बाद प्रशासन ने महिलाओं को पंचायत चुनाव में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने बताया कि मतदान अधिकारी के रूप में महिलाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाएं/गर्भावस्था वाली महिलाएं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से प्रमाणपत्र लेते हुए तीन अक्तूबर तक प्रभारी अधिकारी/सीडीओ को ड्यूटी हटवाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। उनके आवेदनों पर प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा। सीडीओ ने यहां यह भी बताया कि प्रशासन का प्रयास रहेगा चुनाव ड्यूटी के लिए पोलिंग बूथों पर भेजते समय महिलाओं को ट्रक से मतदान पार्टी में न भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें