फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्ची और महिला पर हमला करने वाली मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वन विभाग के पिजरे में कैद मादा तेदुआ। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। गांव दुर्गा गौढ़ी प्रतापपुर में एक माह पूर्व एक महिला और उसकी दस साल की बच्ची पर हमला कर घायल करने वाली मादा तेंदुआ शनिवार रात पिंजरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम उसे लेकर कार्यालय चली गई। तेंदुए की उम्र दो वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन

करीब दो माह से आबादी के पास आकर पालतू जानवरों का शिकार कर रही थी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। इसके बाद वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे और अनुमति मिलने के बाद दुर्गा गौढ़ी में पिंजरा लगाया था। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद उसे जंगल में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें