फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झन्ना नाले में दो बच्चों के साथ मादा मगरमच्छ, दहशत

विज्ञापन
मगरमच्छ पकड़ने के लिए मझगई में वनविभाग ने लगाया खाबर। स्रोत: वनविभाग
विज्ञापन
मझगईं। कस्बे की जामा मस्जिद के पीछे बहने वाले झन्ना नाले में मादा मगरमच्छ अपने दो बच्चों के साथ देखी गई है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले एक सप्ताह में मगरमच्छ ने तीन कुत्तों और एक सियार को मार डाला है। इससे आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाले में अधिक पानी और दूर तक फैलाव होने के कारण वह चकमा देकर निकल गई।
मझगई वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और नाले के करीब न जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें