नगर के ऊंची भूड़ मोहल्ले में पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद ने नलकूप लगाया है। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने इसे जनता को समर्पित किया।
नगर के ऊंची भूड़ मोहल्ले में वर्षों से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। नगर पालिका परिषद ने बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए साढ़े चार लाख रुपये की लागत से साढ़े सात हार्स पावर क्षमता का मिनी नलकूप लगाया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नलकूप से वार्ड संख्या 10 और चार के लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की प्राथमिकता है कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले। इसके लिए वार्ड नं एक, छह और 20 में इससे पूर्व मिनी नलकूप लगाए गए हैं।
इस मौके पर पालिका सदस्य आनंद गिरि, इमरान मलिक, जमाल अहमद राईन, मनोज त्रिवेदी, राजेश वाजपेयी, जेई राकेश कुमार, निरेंद्र कुमार धाकड़े, श्रीशचंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्त, श्रीराम शुक्ला, उमाशंकर वर्मा, मोहित गिरि, अवधेश, अमित आदि मौजूद रहे।