अवैध भवन मालिकों को शपथ पत्र देना होगा कि वे दोबारा डेविएशन नहीं करेंगे।
- फोटो : Demo pic
ईसानगर की ग्राम पंचायत मुफलिसपुर में इंदिरा आवास आवंटन में धांधली
ईसानगर की ग्राम पंचायत मुफलिसपुर में वर्ष 2015-16 में लाभार्थियों को दिए गए 46 इंदिरा आवास के आवंटन में धांधली पकड़ी गई है, जिसमें 16 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इस मामले में परियोजना निदेशक दिनेश सिंह ने बीडीओ ईसानगर को नोटिस और ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र जारी किया है।
पीडी के मुताबिक मुफलिसपुर में 46 लाभार्थियों को आवास आवंटित करते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी गई। इसके बाद एक शिकायत पर पीडी ने इंदिरा आवास आवंटन की जांच पड़ताल की, तो 16 आवासों के लाभार्थी अपात्र पाए गए। पीडी ने बताया कि एससी को दिए जाने वाले 16 आवास ओबीसी को दिए गए हैं। कई बार जांच से गुजरने के बावजूद सूची में गड़बड़ी क्षम्य नहीं हैै। इसलिए बीडीओ रामसमुझ को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जबकि ग्राम विकास अधिकारी विजय शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक वेतन वृद्धि रोकी है। पीडी ने बताया कि इस मामले में दोषी से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।