फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के तानों से तंग आकर महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी का मामला
विज्ञापन

पति को फोन कर कहा-बच्चे का रखना ख्याल
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शिवकॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात को एक महिला ने जेठानी के तानों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति को फोन कर अपने आठ वर्षीय बच्चे का ख्याल रखने के लिए कहा। इसके बाद महिला को उसकी बहन-बहनोई ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पिपरा करमचंद्र गांव निवासी सुनील वर्मा की शादी करीब दस वर्ष पूर्व मुड़िया खेड़ा निवासी 32 वर्षीय प्रतिभा वर्मा से हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ, जिसकी पढ़ाई के लिए सुनील वर्मा अपनी पत्नी के साथ शहर के मोहल्ला शिवकॉलोनी स्थित घर पर रहने लगा। इसी मकान में बड़ा भाई व उसकी पत्नी भी रहती है। मृतका के रिश्तेदार बताते हैं कि शिवकॉलोनी स्थित मकान को लेकर जेठानी से आए-दिन झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार की रात को प्रतिभा वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसने पति सुनील को रात करीब 2.30 बजे फोन कर बच्चे का ख्याल रखने के लिए कहा। पति सुनील अपने पैतृक गांव पिपरा करमचंद्र में गन्ना बुवाई कराने गया था, जिससे मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रिश्तेदार दया वर्मा अपने पति मंजीत वर्मा के साथ शिवकॉलोनी पहुंची। प्रतिभा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की बहन दया वर्मा निवासी शास्त्रीनगर ने जेठानी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवकॉलोनी स्थित घर से निकालने के लिए आए-दिन झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर प्रतिभा ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजन की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें