ग्रंट 12 में नदी की जद में समाता मकान, स्रोत: ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। निघासन तहसील के ग्रंट नं 12 गांव में कटान जारी है। मंगलवार रात कमलेश का घर नदी के आगोश में समा गया। घर कटने से परिवार खुले आसमान में आ गया। वहीं, दो लोगों के घर कटान की जद में हैं। लेखपाल ने कटान पीड़ितों का सर्वे कर सूची बनाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते साल भी तमाम लोग कटान से बेघर हो चुके हैं। संवाद