फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के डर से चौकसी... तेंदुए के पैरों के निशान देखकर मजदूर खेत छोड़कर भागे

Thu, 29 Oct 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं/बिजुआ। जिले में बाघ और तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कहीं बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग चौकसी कर रहा है तो कहीं तेंदुए के पैरों के निशान देखकर खेतों में काम कर रहे मजदूरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

मझगईं क्षेत्र के बसंतापुर में घर के पास केले के खेत में बाघ की गतिविधि देखी गई। वहीं, कोल्वा फार्म और आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से अधिक समय से दहशत का कारण बने चार बाघों की गतिविधि चौथे दिन भी दर्ज नहीं हुई। उधर, बिजुआ क्षेत्र के बस्तौली गांव में धान के खेत में तेंदुए के पगचिह्न मिलने से मजदूर काम छोड़कर भाग गए। वन विभाग तीनों स्थानों पर निगरानी और गश्त कर रहा है।
मझगईं के बसंतापुर गांव में दिनेश सिंह के घर के पास स्थित केले के खेत में बाघ की गतिविधि देखी गई। मौके पर पैरों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। बाघ की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने के लिए गांव में दो ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके जरिये बाघ की गतिविधियों पर नजर रखकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें