फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा के एफडी भी मुख्यालय से अटैच्ड

Thu, 10 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुधवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपी सिंह के बाद संजय सिंह पर हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

सुनील चौधरी बने दुधवा टाइगर रिजर्व के नए एफडी
दुधवा नेशनल पार्क में करीब दो माह चली हड़ताल से पर्यटन को हुए नुकसान के मामले में पार्क के बड़े अफसरों पर लगातार गाज गिर रही है। डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह के बाद बुधवार देर शाम दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय सिंह को भी वन मुख्यालय से अटैच्ड कर दिया गया है। उनकी जगह बरेली के मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी दुधवा नेशनल पार्क के नए फील्ड डायरेक्टर होंगे। इसकी पुष्टि प्रधान प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) रूपक डे ने की है। 
दुधवा नेशनल पार्क में दो माह तक चली पार्क कर्मियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो लेकिन मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। पार्क के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। मालूम हो कि दुधवा नेशनल पार्क कर्मियों ने डीएम किंजल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्क का पर्यटन सत्र शुरू होने के 14 दिन बाद ही माह नवंबर में हड़ताल शुरू कर दी थी। रुक-रुक कर यह हड़ताल करीब दो माह तक चली। 
विज्ञापन

20 फरवरी से एफडी को हटाने पर अड़े थे पार्क कर्मी 
हड़ताल के दौरान 20 फरवरी को एफडी संजय सिंह की कथित पहल पर जिला प्रशासन के साथ समझौता कर हड़ताल खत्म कराने की कोशिश की गई। इससे पार्क कर्मी भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि हड़ताली पार्क कर्मियों को विश्वास में लिए बिना समझौता किया गया जो उन्हें मान्य नहीं है। इसके बाद पार्क कर्मियों ने अपनी मांगों में एफडी संजय सिंह के तबादले की मांग भी जोड़ दी थी और उन्हें हटाने पर अड़े थे। 
विज्ञापन

दुधवा की साख पर बट्टा तो नहीं बनी बजह
दुधवा नेशनल पार्क की हड़ताल को खत्म कराने में फील्ड हड़ताल अवधि में दुधवा के पर्यटन को तगड़ा झटका लगा। साथ ही राजस्व की भारी क्षति हुई। डायरेक्टर संजय सिंह की असफलता और हड़ताल के दौरान पर्यटन को हुए नुकसान तथा दुधवा की साख पर बट्टा लगने का जिम्मेदार मानते हुए संजय सिंह पर कार्रवाई की गई है ऐसा माना जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें