फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में फाल्ट, सारी रात गुल रही उचौलिया में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। जंगबहादुरगंज बिजली उपकेंद्र के उचौलिया फीडर की 11 हजार केवी लाइन में मंगलवार शाम आए फाल्ट से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली सारी रात गुल रही। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सप्लाई बहाल होने के कुछ देर बाद यह फिर ठप हो गई। उचौलिया फीडर में रोज फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के उचौलिया फीडर में आए दिन फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली गुल हो रही है। इससे इस फीडर से जुडे़ दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में बिजली कर्मचारियों के शटडाउन लेने से बिजली ठप हो जाती है तो शाम को लाइन फाल्ट होने पर पूरी रात के लिए सप्लाई बंद कर दी जाती है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सप्लाई में सुधार नहीं हो रहा है। आरोप है कि एसडीओ मोहम्मदी से बिजली न आने की शिकायत करने पर वह लाइनमैन से संपर्क करने को कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 7:30 बजे सप्लाई शुरू हुई लेकिन 15 मिनट बाद ही बंद हो गई। जब उपकेंद्र पर पता किया तो वहां से बताया गया कि लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। रात 10:30 बजे सप्लाई शुरू हुई लेकिन 11 बजे फिर ठप हो गई, इसके बाद सारी रात बिजली नहीं आई। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता से सप्लाई ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें