मितौली में सराफ की दुकान में चोरी के बाद मौका मुआयना करती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। कस्बा कस्ता में सीतापुर मार्ग पर स्थित सराफ की दुकान से मंगलवार की रात चोर 12 हजार रुपये नकद एवं सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
कस्ता पुलिस पिकेट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर सीतापुर मार्ग पर कौशल इंटरप्राइजेज में मंगलवार की रात करीब एक बजे चोर बल्ली के सहारे घुस गए और घटना को अंजाम दिया। दुकान में सो रहे मालिक अमित वर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ आहट सुनाई दी तो वह जाग गए। उन्हें दो लोग दुकान में नजर आए। टोकने पर दोनों छत पर चढ़ गए और सीड़ियों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो चोर छत से कूदकर भाग गए। बाद में उन्होंने देखा कि दुकान से 12 हजार रुपये नकद, तीन किलो पायल, एक किलो बिछिया, 6 जोड़ी सोने के कुंडल-पैंडल, टाप्स गायब थे। सूचना पर एसओ अनिल कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि जेवर के खाली डिब्बे और एक जिंदा कारतूस दुकान की छत से मिला है। सीओ मितौली शितांशु कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दुकान स्वामी से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट को दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
पुलिस गश्त सवालों के घेरे में पुलिस पिकेट से करीब 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।