पिता के साथ महिला सिपाही शैंकी बंसल। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाने की पीआरवी 112 पर तैनात शैंकी बंसल बताती हैं कि पुलिस में आने की प्रेरणा पिता बलवान सिंह से मिली। पिता जी पुलिस विभाग में ऑनरेरी कैप्टन पद से रिटायर्ड हैं।
शैंकी बंसल का कहना है कि पिताजी ने सदैव हमारी हर इच्छा पूरी की। भाई बहनों में कभी भेदभाव नहीं किया। हर मामले में हौसलाफजाई करते रहे। पुलिस में जाने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने एक बार भी मना नहीं किया। पिता जी की प्रेरणा और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने के लिए पुलिस की नौकरी की। संवाद