फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम के हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
शुभम मिश्रा
विज्ञापन

तीन नामजद किसान नेताओं सहित अन्य अज्ञात आरोपी

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल कांड में प्रदर्शनकारियों की पिटाई से मारे गए शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने तीन नामजद किसान नेताओं समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तिकुनिया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें शुभम के साथ ही ड्राइवर हरिओम मिश्रा की भी हत्या करने का आरोप उन्हीं तीन नामजद किसान नेताओं पर लगाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी विजय मिश्रा ने बताया है कि उनका पुत्र शुभम मिश्रा तीन अक्तूबर 2021 को दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने बनवीरपुर गया था। अपराह्न करीब तीन बजे शुभम और ड्राइवर हरिओम मिश्रा थार गाड़ी से मुख्य अतिथि को रिसीव करने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे प्रदर्शन कर रहे अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान दंगल देखने जा रहे लवकुश और आशीष पांडेय ने देखा कि अमनदीप सिंह संधू, महेंद्र सिंह, तेजेंदर सिंह विर्क समेत कई अन्य लोग लाठी व तलवार से शुभम मिश्रा व ड्राइवर हरिओम मिश्रा को मार रहे थे, जिससे लगी चोटों से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुभम का पर्स, मोबाइल और सोने की चेन गायब है। इस बावत तिकुनिया थाना के प्रभारी निरीक्षक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। सीयूजी नंबर पर घंटी बजती रही, फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें