फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटी को इलाज के लिए ले जाते समय पिता की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सैधरी बाइपास मोड़ पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में फूलबेहड़ के गांव तेंदुआ निवासी यूसुफ (55) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी बीमार बेटी को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महेवागंज के आगे सैधरी बाइपास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद यूसुफ ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बाइक पर पीछे बैठी उनकी पुत्री छिटककर दूर जा गिरी, जिससे उसे मामूली चोटें आईं और वह बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक का इकलौता बेटा आफान गुजरात में सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन

सेठ घाट चौकी इंचार्ज संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें