फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी का पीछा करने की शिकायत पर चौकी पहुंचे पिता को पीटा

Thu, 15 Oct 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किशोरी का पीछा करने की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी के बाहर उनकी पिटाई की गई, जिससे उनका कान फट गया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिरासत में है और किशोरी के बयान कराए जा रहे हैं। शहर निवासी 14 वर्षीय किशोरी के मुताबिक, शिवपुरी निवासी एक किशोर घर से निकलने पर उसका पीछा करता था। परेशान होकर उसने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने आरोपी किशोर के परिजनों से शिकायत कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीछा करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ।
इसके बाद पिता बेटी को लेकर गढ़ी पुलिस चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां किशोर का भाई और पिता भी आ गए और चौकी के बाहर किशोरी के पिता के साथ मारपीट की। घटना में उनका कान फट गया। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी मौके से चले गए और उस समय पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। किशोरी के बयान कराए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें