फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चांद के दीदार से पहले बाजार में फैशन की चमक

Sun, 18 Oct 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर की एक दुकान में लहंगा देखतीं ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करवा चौथ पर चांद के दीदार के साथ खास दिखने की तैयारी भी शुरू हो गई है। पर्व में महज 10-11 दिन शेष हैं और बाजार में महिलाओं की पसंद के रंग दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

कोई पारंपरिक साड़ी में नया अंदाज तलाश रहा है, तो किसी की पसंद फर्शी, शरारा और हैवी वर्क वाले लहंगे हैं। कपड़ों की दुकानों पर डिजाइनर कलेक्शन की मांग बढ़ने लगी है। महिलाएं पूजा से लेकर शाम के आयोजन तक के लिए अपनी पसंद और बजट के हिसाब से परिधान चुन रही हैं।
बाजार में इस बार पारंपरिक परिधानों के साथ इंडो-वेस्टर्न डिजाइन भी आकर्षित कर रहे हैं। फर्शी, शरारा, हैवी ब्राइडल और हैंडवर्क वाले लहंगों की कई वेराइटी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2500 से 5000 रुपये तक बताई जा रही है। हल्के लहंगे 1500 रुपये से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

डिजाइनर साड़ियों की शुरुआती कीमत 2500 रुपये और साधारण साड़ियों की 800 रुपये है। प्रिंटेड साड़ियां 1000 रुपये से उपलब्ध हैं। इंडो-वेस्टर्न डिजाइन की साड़ियों या परिधानों की शुरुआत करीब 2000 रुपये से हो रही है।
-अलग-अलग डिजाइन और बजट के विकल्प उपलब्ध
व्यापारी सारंग साहनी, फहीम खान, प्रतीक शेखर और अंकुर सेठ के मुताबिक, करवा चौथ को लेकर महिलाएं कपड़ों की खरीदारी में रुचि दिखा रही हैं। फर्शी, शरारा और हैवी वर्क वाले लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। हैंडवर्क वाले परिधानों के साथ डिजाइनर साड़ियों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।
करवा चौथ पर परिधान चुनते समय महिलाएं पारंपरिक रंगों के साथ नए डिजाइन और कढ़ाई को भी महत्व दे रही हैं। ऐसे में दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और बजट के विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें