फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: औद्यानिक विकास योजना में किसानों को मिलेगा अनुदान

Wed, 15 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उद्यान विभाग की मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के तहत जिले को विभिन्न योजनाओं के भौतिक लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

योजना का संचालन जिले के चार विकास खंड बेहजम, कुंभी गोला, बिजुआ और पलिया में किया जाएगा। विभाग ने पात्र किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवश्यक अभिलेख जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
जिला उद्यान निरीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदन की प्रति के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट आकार का फोटो और मोबाइल नंबर कार्यालय में जमा करना होगा। योजनाओं का लाभ आवेदन और निर्धारित लक्ष्य के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को जाति प्रमाणपत्र की प्रति तथा सभी वर्गों के किसानों को खतौनी पंजीकरण के समय संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें