फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तौल के इंतजार में भीग गया किसानों का गेहूं

Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया मंडी समिति में किसानों के भीगे गेहूं को सुखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। नवीन मंडी समिति में पिछले 25 दिनों से किसान गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर तौल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया धीमी होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। खुले में खड़ी ट्रॉलियों में रखा गेहूं भीग गया, जिसे किसान अब सुखाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

फुलवरिया निवासी किसान गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह पांच अप्रैल से अपनी दो ट्रॉलियां लेकर मंडी में खड़े हैं। उनका आरोप है कि किसानों की गेहूं खरीद में देरी हो रही है, जबकि दलालों के माध्यम से गेहूं की खरीद जारी है।
बीती रात आई आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश से मंडी में खड़ी कई ट्रॉलियों में रखा गेहूं भीग गया। बिशेनपुरी निवासी किसान जंगली प्रसाद का गेहूं भी बारिश में खराब हो गया। शुक्रवार सुबह मजदूर भीगे गेहूं को जमीन पर फैलाकर सुखाते नजर आए।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि समय पर तौल हो जाती तो उनका गेहूं खराब नहीं होता। मंडी में पीने के पानी और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है।
किसान यूनियन ने इस समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था। किसानों का आरोप है कि बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते केंद्र बंद रहे और तौल कार्य नहीं हो सका। इससे मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें