फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर से परेशान किसानों का दुधवा मुख्यालय पर धरना

Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में दुधवा मुख्यालय गेट पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। जंगली सूअर और बंदरों से फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान कई गांवों के किसान दुधवा मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह और उप जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने मुख्यालय के गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों ने दुधवा मुख्यालय के वार्डन महावीर सिंह को बताया कि पिछले कई महीनों से जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं और खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के मुताबिक, सूअर गन्ने को मुंह से नोचकर बर्बाद कर देते हैं।
आरोप है कि फसल नुकसान के बाद मुआवजे की मांग करने पर वन विभाग की ओर से बताया जाता है कि जंगली सूअर से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता। किसानों ने बताया कि समस्या को लेकर वे कई बार तहसील दिवस में एसडीएम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुधवा के प्रतिपालक (वार्डन) महावीर सिंह ने कहा कि जंगली सूअर और बंदरों को मारने के संबंध में विभाग के पास कोई आदेश नहीं है। इस पर किसानों ने कहा कि एक ओर वन विभाग जंगली जानवरों को मारने की अनुमति नहीं दे रहा है और दूसरी ओर फसल नुकसान का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें