गन्ने का भुगतान न होने से नाराज दर्जनों किसान चीनी मिल जा पहुंचे और वहां ट्रॉलियों आदि की तौल बंद करा दी। किसानों का कहना था कि उन्हें दो-तीन का भुगतान नहीं चाहिए और उन्हें अभी तक तौले गए गन्ने का पूरा भुगतान किया। इसके बाद 14 दिन के भुगतान का नियम लागू किया जाए। इस कारण तौल करीब 15 से 20 मिनट बंद रही। चीनी मिल अधिकारियों ने सक्षम अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही।
इलाके के तमाम किसान शनिवार की शाम 4.30 बजे चीनी मिल पहुंचे और वहां गन्ने के भुगतान की मांग करने लगे। किसानों ने विरोध स्वरूप ट्रॉलियों आदि की तौल बंद करा दी। इससे चीनी मिल अधिकारी वहां पहुंच गए और उनसे वार्ता की। किसानों ने कहा कि उन्हें अभी हाल ही में भेजा गया दो-तीन दिन का भुगतान नहीं चाहिए, भुगतान नियमानुसार होना चाहिए। कहा, इस अवधि का पूरा भुगतान करें और फिर नियमों के अनुसार 14 दिन की एडवाइज किसानों के खाते में भेजें। इस पर चीनी मिल अधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि वह किसानों की मांग को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उसके बाद ही वह कुछ बता सकते हैं। इसके बाद किसान वहां से वापस आ गए। इसमें करीब 15 से 20 मिनट तौल बंद रही। विरोध दर्ज कराने वालों में विक्की कपूर, हरविंदर पाल सिंह, जगदीश लाल, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, मलकीत सिंह, विवेक गुप्ता, भरपूर सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह आदि किसान शामिल रहे।