फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धान का गलत बीज देने आरोप, किसानों का प्रदर्शन

Mon, 17 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक कंपनी पर धान का गलत बीज देने का आरोप लगाया है। बताया कि किसानों को लगभग 60 प्रतिशत तक की फसल हानि हुई है।
विज्ञापन


संगठन ने बताया कि पैकिंग में 135 दिन की वेराइटी बताई गई, लेकिन वास्तव में 100 दिन की वेराइटी भरी गईं। इससे धान जल्दी पक गया और बालियां अत्यंत छोटी आईं। किसानों की पैदावार 40 प्रतिशत ही रह गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक ने एक माह तक नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब वे मुकर रहे हैं। एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद दुकान खुली है और नकली बीज की बिक्री जारी है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज दीक्षित और जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा किसानों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस दौरान किसान नीलेश कुमार, अनुज कुमार, महेश, संतोष, मोहित वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें