फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का टूटा किनारा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
लखीमपु के सुदंरवल में नहर की पटरी कटने से खेतों में जाता पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महेवागंज। सुंदरवल कस्बे से होकर निकली नहर का किनारा कटने से सैकड़ों किसानों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। खेतों में लगी गेंहू, सरसों, गन्ने, मसूर और चने की फसलें चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार एकाएक नहर में पानी बढ़ गया, जिससे हकीमपुरवा और परसेहरी कला के बीच सुंदरवल कस्बा निवासी कल्लू खां के खेत के सामने नहर का किनारा कट गई। नहर कटने की खबर पाकर किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। किसानों ने अपने तरीके से कटी पटरी को बांधने की भरसक कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे सारे जतन फेल हो गए। खेतों में तेजी से पानी भरने लगा। दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसान परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें