फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जहां भी अतिक्रमण किया गया है, वहां प्रशासन कार्रवाई करेगा’

विज्ञापन
गोला में सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में विचार रखते सांसद। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। तहसील गेट के सामने चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तहसील प्रशासन के सील करने से उपजे विवाद के बाद दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर वकील कई दिनों से हड़ताल पर हैं। गुरुवार को सांसद अजय मिश्र टेनी ने बैठक कर वकीलों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को सांसद अजय मिश्र टेनी तहसील पहुंचे और सभागार में वकीलों के साथ बैठक की। बार संघ अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा ने सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम सांसद को बताते हुए भू माफिया पर कार्रवाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील गेट पर चारागाह की जमीन पर काबिज भू माफिया को बचाने के लिए दुकानदारों को मोहरा बनाया जा रहा है। सांसद अजय मिश्र टेनी ने वकीलों से जनहित में हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि जहां भी भू माफिया ने अतिक्रमण किया है, प्रशासन उन पर कड़ी कार्रवाई करेगा। पुलिस हो , अधिकारी हो या कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ साक्ष्य सहित शिकायत करें। सरकार भाजपा का प्रदेश और केन्द्र नेतृत्व जांच कराएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस पर बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला वकीलों के मान, सम्मान और अस्मिता से जुड़ा है। दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो जाए, हड़ताल समाप्त हो जाएगी। इस पर सांसद ने वकीलों के साथ डीएम, एसपी से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेशचंद गुप्ता, महामंत्री नरेंद्र कुमार शुक्ल ने दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आज डीएम, एसपी से मिलेंगे वकील
बार संघ अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह प्रतिनिधि मंडल और जिला अधिवक्ता संघ के साथ दोषियों पर एफआईआर के लिए डीएम, एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें