डीएससीएल शुगर मिल अजबापुर के गन्ना खरीद केंद्र शंकरपुर में घटतौली पकड़ी जाने पर किसानों ने हंगामा काटा और तौल बंद करा दी। गन्ना समिति सचिव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
गन्ना खरीद केंद्र शंकरपुर राजा में गन्ना किसान रामप्रकाश अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना तुलवाने आए। ट्राली में 45 क्विंटल गन्ना था जब खरीद केंद्र पर उसे तौला गया तो एक क्विंटल दस किलो का अंतर आया। इस पर किसान और खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से नोंकझोंक होने लगी तभी अन्य किसानों ने घटतौली को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और तौल बंद करा दी। इस मौके पर गन्ना किसान रामप्रकाश, प्रदीप वर्मा, शेर सिंह, विमलेश कुमार, कंधई लाल वर्मा, पप्पू वर्मा, महेश, जपिन्दर सिंह, राजीव, दंगल सिंह, मुकेश, परमजीत सिंह, चमन कुमार आदि मौजूद रहे। गन्ना किसानों ने फोन से डीएससीएल के अधिकारियों से वार्ता की और केंद्रों पर हो रही धांधली की शिकायत की। सूचना पर गन्ना विकास समिति मोहम्मदी के सचिव बाल बिहारी मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा डीएससीएल मिल के फीडर ने कांटे में आई खराबी को दूर कर दिया जिसके बाद तौल शुरू हो गई।