फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर तौल में गन्ना कम निकलने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गन्ना क्रय केंद्र मूडा बुजुर्ग में तौल के दौरान ट्रॉली में डेढ़ क्विंटल गन्ना कम निकलने से भड़के किसानों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं, जांच के बाद कांटा फिटर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र मूडा बुजुर्ग से जुड़े किसान आरिफ ने बताया कि वह सरपतहा गन्ना क्रय केंद्र से अपनी ट्रॉली की तौल कराकर मूडा क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर गए थे। जहां तौल कराने पर उनकी ट्रॉली में डेढ़ क्विंटल गन्ना कम निकला, जिसके बाद नाराज किसानों ने करीब तीन घंटे तक तौल बंद करवा दी। सूचना मिलने पर बेलरायां चीनी मिल के ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी मनोज पांडे, गुलरिहा चीनी मिल के डिप्टी केन मैनेजर शिवराज यादव, आदित्य शुक्ला आदि मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को शांत कराते हुए फिटर को बुलवाया। इस दौरान जब बांट रखकर कांटा जांचा गया तो उसमें करीब 10 किलो का ही अंतर मिला। किसान बिलाल, बहादुर, आजम, शिशुपाल, ओमप्रकाश, राजेश आदि ने फिटर पर आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग, जिसके बाद कांटा फिटर को हटा दिया गया।
विज्ञापन

कई दिनों से कांटा फिटर ने कांटे को चेक नहीं किया था। जांच में प्रथम दृष्टया गलती फिटर की थी। इसलिए वहां से फिटर को हटाकर, कांटा सही करा दिया गया है।
- मनोज पांडे, जेष्ठ गन्ना विकास अधिकारी, बेलरायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें